राजगंज के पाघालूपाड़ा युवा संघ महिलावृंद का खंभ पूजन संपन्न

राजगंज, 31 अगस्त (नि.सं.)। दुर्गा पूजा को महज एक महीना बाकी है। वहीं, दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न जगहों पर तैयारियां जोरों पर है। आज राजगंज के पाघालूपाड़ा युवा संघ महिलावृंद के सदस्यों ने खंभ पूजन के माध्यम से दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू कर दी है।


राजगंज ब्लॉक के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत साहुडांगी संलग्न पाघालूपाड़ा में महिलाओं द्वारा इस दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। इस साल उनकी पूजा का चौथा वर्ष पूरा होने जा रहा है। इस साल बौद्ध मंदिर की तर्ज पर पूजा मंडप बनाया जाएगा।

इस संबंध में पूजा कमिटी के सदस्यों ने कहा कि यह पूजा महिलाओं द्वारा संचालन किया जाता है। इस वर्ष हमारी दुर्गा पूजा अपने चौथे वर्ष में प्रवेश कर रही है। पूजा पंडाल बौद्ध मंदिर की तर्ज पर बनाया जायेगा। पूजा के साथ-साथ चार दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *