राजगंज में होटल कर्मचारी का फंदे से लटकता शव बरामद

जलपाईगुड़ी,18 मई (नि.सं.)। होटल के अंदर एक कर्मचारी का फंदे से लटकता शव बरामद होने से इलाके में सनीसनी फैल गई। मृतक की पहचान दार्जिलिंग निवासी योगेंद्र राईके रूप में हुई है। होटल के अन्य कर्मचारियों ने कहा कि मंगलवार सुबह से योगेंद्र राई का सिरदर्द हो रहा था। वह रात को खाना पीना खाकर सो गया था।


आज सुबह जब योगेंद्र राई को आवाज दी गई तो उसका कोई जबाव नहीं मिला।जिसके बाद घर का दरवाजा खोला गया तो उसे फंदे से लटकता देखा गया। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही राजगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *