राजगंज में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में दो गिरफ्तार

राजगंज, 21 जून (नि.सं.)। राजगंज में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दोनों रिश्ते में पति-पत्नी है। आरोपियों के नाम विनोद कारोया (28) और एतोयारी कारोया (24) है।


गौरतलब है कि मंगलवार सुबह माझियाली अंचल के पाबनीखारी इलाके में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। मृतक का नाम लक्ष्मीराम हेमब्रम (35) है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार उक्त व्यक्ति का इलाके की एक महिला से अवैध संबंध था। इस लिये सोमवार रात को लक्ष्मीराम महिला के घर में घुसा था। आरोप है कि पति-पत्नी ने उस व्यक्ति को पीटा था।। अगले दिन सुबह एक खाली जगह से लक्ष्मीराम हेमब्रम का शव बरामद किया गया था।

घटना के बाद मृतक के भाई ने मंगलवार को राजगंज थाने में दोनों लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उस शिकायत के आधार पर राजगंज पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


आरोपी विनोद कारोया ने बताया कि सोमवार रात को लक्ष्मीराम शराब के नशे में घर में घुस आया और उसकी पत्नी से छेड़खानी करने की कोशिश की। आत्मरक्षा में उन लोगों ने उसकी लाठियों से पिटाई कर दी। राजगंज थाने की पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *