इलाके के विभिन्न घरों में बेचा जा रहा शराब,प्रमिला वाहिनी ने चलाया अभियान

राजगंज, 6सितंबर (नि.सं.)। गांव के विभिन्न घरों में शराब बेचा जा रहा था। जिसके बाद आज प्रमिला वाहिनी ने राजगंज ब्लॉक के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत आदर्शपल्ली भेल्कीपाड़ा इलाके में अभियान चलाया है। बताया गया है कि साहूडांगी संग्लन आदर्शपल्ली गांव के कई घरों में लंबे समय से शराब समेत विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थ बेचे जा रहे थे। इसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की गई थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद आज प्रमिला वाहिनी ने उक्त गांव में अभियान चलाया। बाद में एनजेपी थाना और आमबाड़ी चौकी पुलिस ने घरों पर छापेमारी की। इस संबंध में प्रमिला वाहिनी के सदस्यों ने कहा कि शराब पीने के कारण कई लोगों के घरों में लड़ाई-झगड़े, अशांति और क्लेश होता है। साथ ही बच्चे भी नशे के आदी होते जा रहे हैं। इसलिए आज इलाके की महिलाओं ने अभियान चलाया है। जिन घरों में शराब बेची जा रही थी, उसे रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *