मानवता की मिसाल! थैलेसीमिया पीड़ित बच्ची के लिए राजगंज थाना के आईसी ने किया रक्तदान

राजगंज,1 मई (नि.सं.)।  थैलेसीमिया से पीड़ित दो साल की बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए राजगंज थाने के आईसी अमिताभ दास ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने चौथी बार बी-नेगेटिव ग्रुप का रक्तदान कर सराहनीय उदाहरण कायम किया। जानकारी के अनुसार, धूपगुड़ी की रहने वाली इस बच्ची को थैलेसीमिया के कारण नियमित रूप से खून की जरूरत होती है। कुछ महीने पहले, जब अमिताभ दास जलपाईगुड़ी सदर ट्रैफिक आईसी के पद पर थे, तब उन्हें बच्ची की स्थिति के बारे में पता चला। तभी से जरूरत पड़ने पर वह लगातार मदद के लिए आगे आ रहे है। शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की व्यस्त ड्यूटी खत्म करने के बाद भी वे सीधे जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे और बच्ची के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया। उनकी इस पहल से बच्ची के परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार का कहना है कि बी-नेगेटिव जैसे दुर्लभ रक्त समूह का इंतजाम करना अक्सर मुश्किल हो जाता है, लेकिन ऐसे समय में अमिताभ दास बार-बार मदद कर उनके लिए उम्मीद की किरण बने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *