राजगंज ब्लॉक में मनाया गया लोकनाथ ब्रह्मचारी का 133वां तिरोधन दिवस

राजगंज, 3 जून (नि.सं.)। राजगंज ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर लोकनाथ ब्रह्मचारी का 133वां तिरोधन दिवस मनाया जा रहा है। राजगंज ब्लॉक के आकारीगछ बानाभाषा आदि लोकनाथ मंदिर कमिटी में व आकारीगछ लोकनाथ मिशन में आज सुबह से पूजा शुरू हो गई है। सुबह से लोग पूजा करने के लिये आ रहे हैं।


इस संबंध में आकारीगछ बानाभाषा आदि लोकनाथ मंदिर कमिटी के सचिव भवतोष दत्त ने बताया कि बाबा लोकनाथ ब्रह्मचारी के तिरोधन दिवस के अवसर पर एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ यह दिवस मनाया जा रहा है। आज मुख्य उत्सव है। हमारी पूजा का 40वें वर्ष पूरा हो गया है। दूर-दराज से श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आ रहे हैं। आज दिन भर पूजा और बाउल गीत का आयोजन किया गया है। साथ ही लगभग 50 जरूरतमंदों में वस्त्र भी वितरित की गई। इसके अलावा लोगों के लिये प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।

आकारीगछ लोकनाथ मिशन के सदस्य असीम मजूमदार ने कहा कि इस साल हमारी पूजा को 21 साल हो गए हैं। लोकनाथ बाबा की पूजा पूरे दिन चलती रहेगी। सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया है। साथ ही भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *