राजगंज ब्लॉक प्रशासन ने राजगंज की मेधावी छात्रा पूजा बर्मन को किया सम्मानित

राजगंज,11 जून (नि.सं.)। राजगंज ब्लॉक प्रशासन ने राजगंज की गरीब व मेधावी छात्रा पूजा बर्मन को सम्मानित किया है। आज राजगंज के विधायक खगेश्वर राय, जिला प्राथमिक शिक्षा संसद के चेयरमैन लक्ष्य मोहन राय और राजगंज के बीडीओ पंकज कोनार ने पूजा के घर जाकर उसके फूलों का गुलदस्ता और मिठाई देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।


ज्ञात हो कि राजगंज ब्लॉक के कुकुरजन ग्राम पंचायत अंतर्गत डांगापाड़ा के बबलू बर्मन की बेटी पूजा है। वह राजगंज के सारियाम यशोधर उच्च विद्यालय की छात्रा है। उसे उच्च माध्यमिक में 481 अंक मिले है। वह भूगोल लेकर पढ़ना चाहती है। पूजा का पुलिस अधिकारी बनना चाहती है। पूजा के परिणाम की खबर मिलने के बाद आज राजगंज ब्लॉक प्रशासन द्वारा गरीब व मेधावी छात्रा को संबर्द्धना दी गई।

इस संबंध में राजगंज विधायक खगेश्वर राय ने कहा मेरी विधानसभा के एक गरीब परिवार की बेटी पूजा उच्च माध्यमिक में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। आज उसे संबर्द्धना दी गई। पूजा की उच्च शिक्षा के लिए हर संभव मदद की जाएगी।


राजगंज के बीडीओ पंकज कोनार ने आज पूजा को सम्मानित किया गया है। पूजा की उच्च शिक्षा के लिए सरकार द्वारा सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *