राजगंज के बंधुनगर में सड़क दुर्घटना, एक घायल

राजगंज,18 जून (नि.सं.)। राजगंज के बंधुनगर में सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम होपीकुल रहमान है। वह भंडारीगछ इलाके का निवासी है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के बंधुनगर मोड़ पर सड़क पर क्रॉसिंग न होने के कारण लोगों को मजबूर होकर डिवाइडर से गुजरना पड़ता है। तभी होपीकुल रहमान बाइक से सड़क पर कर रहा था। तभी सिलीगुड़ी से आ रहे चार पहिया एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार सड़क पर गिर गया। घटना के बाद गंभीर हालत में उसे फूलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में स्थानीय लोगोें ने वाहन को पीछा कर वाहन को पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन हाईवे बनाने के बावजूद बंधुनगर मोड़ पर सड़क पर करने के लिये क्रॉसिंग नहीं है, जिसके चलते हमेशा दुर्घटनाएं होती रहती है। आज का हादसा भी क्रॉसिंग की समस्या के कारण ही हुआ है।


दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही आमबाड़ी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक व घातक वाहन को अपने कब्जे में लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *