राजगंज में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

राजगंज, 8 फरवरी (नि.सं.)। राजगंज के गेटबाजार इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की आनुमानिक उम्र 40 वर्ष होगा। सूत्रों के अनुसार शनिवार को स्थानीय लोगों ने गेटबाजार के तीस्ता सिचांई नाले के लाॅकगेट मेें उक्त शव को बहते देखा।


इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। खबर मिलतेे ही मिलनपल्ली चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *