राजगंज में सीमेंट फैक्ट्री को दो माह के लिए बंद करने का नोटिस, मजदूरों ने किया विरोध

राजगंज,16 जून(नि.सं.)। राजगंज के करतोया सीमेंट फैक्ट्री को दो महीने के लिए बंद करने का नोटिस दिया गया है। फैक्ट्री के करीब 80 मजदूर अचानक लिए गए इस फैसले से काफी परेशान है। आज तृणमूल श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी ने फैक्ट्री गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। आईएनटीटीयूसी के जलपाईगुड़ी जिला अध्यक्ष तपन दे, श्रमिक संगठन के राजगंज ब्लॉक अध्यक्ष सलेमन मोहम्मद और प्रधान सुमित दत्त के नेतृत्व में विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। मजदूरों ने फैक्ट्री गेट के सामने इकट्ठा होकर क्षोभ प्रकट किया।

मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री लंबे समय से एक नामी सीमेंट कंपनी के अनुबंध के तहत सीमेंट का निर्माण कर रही थी। फैक्ट्री कई सालों से चल रही है। फैक्ट्री में करीब 80 मजदूर काम करते हैं। जिनमें स्थायी और अस्थायी दोनों शामिल हैं। फैक्ट्री की ओर से दिए गए नोटिस में कहा गया है कि उनके कारोबारी सहयोगी ने व्यावसायिक समझौता रद्द कर दिया है। इसलिए फैक्ट्री को अस्थायी रूप से बंद करने पर मजबूर होना पड़ा है। मालिक के इस फैसले को मजदूर मानने को तैयार नहीं हैं।

इस संबंध में आईएनटीटीयूसी जलपाईगुड़ी जिला अध्यक्ष तपन दे ने कहा कि शुरू में यह कारखाना खुद सीमेंट बनाता था। बाद में विभिन्न कंपनियों के लिए चरणबद्ध तरीके से उत्पादन शुरू हुआ। लेकिन अचानक बंद होने से मजदूरों के साथ-साथ उनके परिवार भी मुश्किल में हैं। इसलिए हम मांग कर रहे हैं कि कम से कम इन दो महीनों के लिए मजदूरों को कुछ आर्थिक सहायता दी जाए ताकि वे अपने परिवार के साथ गुजारा कर सकें। उन्होंने कहा कि कारखाना बंद होने के मामले की जानकारी जलपाईगुड़ी डिप्टी लेबर कमिश्नर को दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusbetparkjokerbetmobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobetGrandpashabet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerbettiltmatbet güncel girişsahabetsekabet girişpusulabet girişcasibom casibom holiganbet1winbetgitbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetholiganbetholiganbetbetparkbetparkbetparkjojobet girişDeneme Bonusu Veren SitelerbahiscasinoCasibom betparkholiganbetgrandpashabetpusulabetvdcasinomatadorbetsahabetonwinmatadorbetsekabetmatbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobet girişjojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabet girişkazandrabetwoongrandpashabet girişjojobet güncel girişbetplaycratosroyalbetgrandpashabetholiganbetjojobetinterbahiscasinomilyoncasinoroyalpalacebetteosbetbahiscasinogameofbetgrandpashabet girişbetpuancasinoroyalpalacebetgrandpashabetbetbeyteosbetbahiscasinobetgitholiganbet1win1wingrandpashabetgrandpashabetbetgitDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetcasibomcasibompusulabet girişbetbeycasibomgrandpashabetcasibomcasibomgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelergrandpashabet güncel giriş Built with ❤︎ by appycodes