राजगंज में कांग्रेस की ओर से पथसभा का आयोजन

राजगंज, 25 जुलाई (नि.सं.)। पत्रकारों के उत्पीड़न के विरोध सहित राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ कई आरोप लगाते हुए राजगंज में कांग्रेस ने पथसभा का आयोजन किया।


उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राजगंज के सुखानी ग्राम पंचायत कार्यालय में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच हुई झड़प को कवर करने गए कई पत्रकारों पर हमला किया गया था। इस घटना का विरोध करने के अलावा इस राज्य के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में पत्रकारों के उत्पीड़न, पेगासस और पेट्रोलियम पदार्थाें की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने आज उक्त पथसभा किया।

कांग्रेस की ओर से राजगंज बाजार में एक रैली भी निकाली गयी। इस संबंध में पश्चिमबंग प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष निर्मल घोष दस्तीदार ने कहा कि राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों में पत्रकारों पर हमला किया जा रहा है और उनकी हत्या की जा रही है। दरअसल राज्य और केंद्र सरकार मीडिया को चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं।


उन्होंने पेगासस और पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में वृद्धि का भी विरोध किया। इस दौरान पश्चिमबंग प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष निर्मल घोष दस्तीदार, कांग्रेस के राजगंज ब्लॉ के अध्यक्ष देवव्रत नाग समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *