राजगंज में हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत

राजगंज, 12जुलाई (नि.सं.)। राजगंज में हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। यह घटना रविवार रात को राजगंज ब्लाॅक के मंतादारी ग्राम पंचायत अंतर्गत महाराजघाट की है। मृतक का नाम हरिलाल दास (45) है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार हाथी अक्सर रात को इलाके तांडव मचाते है। रविवार रात को भी एक हाथी ने इलाके के कई घरों पर भी हमला किया। इसके बाद ग्रामीणों ने जंगल में हाथी को खदड़ने लगे। तभी हाथी के हमले में हरिलाल दास नामक उक्त व्यक्ति की मौत हो गयी। आरोप है कि घटना की जानकारी वनविभाग को देने के बावजूद भी वे लोग घटनास्थल नहीं पहुंचे।

इसके बाद आज सुबह रेंज अधिकारी समेत वनकर्मी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में उसे मैदान में बेहोश हालत पड़ा देखा गया। इसके बाद उसे बरामद कर जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, रेंज ऑफिसर नीला राय मौके पर पहुंचे,लेकिन उनका कोई प्रतिक्रिया नहीं मिला।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *