राजगंज में खाली जगह से व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

राजगंज, 20 जून (नि.सं.)। खाली जगह से एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके सनसनी फैल गई। यह घटना राजगंज के माझियाली ग्राम पंचायत अंतर्गत पाबनीखारी इलाके में घटी है। मृतक का नाम लक्ष्मीराम हेमब्रम (35)है। वह संन्यासीकाटा ग्राम पंचायत के ब्रह्मतल पाड़ा का रहने वाला था। आरोप है कि अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की गई है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार लक्ष्मीराम हेमब्रम दिहाड़ी मजदूरी करता था। वह बीती रात पाबनीखारी इलाके में एक महिला के घर में घुस रहा था। उस समय घर के लोगों ने उसे पकड़ लिया। कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी।

आज सुबह घर के बगल में खाली जगह से उक्त व्यक्ति का शव बरामद किया गया। वहीं, घटना के बाद से उस घर के सदस्य फरार हैं। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *