राजगंज में मनाई गई शहीद भाजपा कार्यकर्ता उलेन राय की पुण्यतिथि

राजगंज,7दिसंबर (नि.सं.)। राजगंज के शहीद भाजपा कार्यकर्ता उलेन राय की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। आज भाजपा नेतृत्व की मौजूदगी में शहीद बेदी पर माल्यर्पण कर श्रद्धाजंलि दी गई।


उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा पिछले साल 7 दिसंबर को उत्तरकन्या अभियान का आह्वान किया था। इस दौरान उत्तरकन्या जाते समय भाजपा कार्यकर्ता उलेन राय शहीद हो गये थे।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपेन प्रमाणिक ने कहा कि हम उलेन राय के आत्म बलिदान न भूले हैं और न ही भूलेंगे। हम उनके परिवार के साथ थे और आने वालों दिनों भी रहेंगे। आने वाले वर्ष में एक स्थायी शहीद बेदी बनाकर उनका शहीद दिवस मनाया जाएगा।


इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह अध्यक्ष दीपेन प्रमाणिक, भाजपा जलपाईगुड़ी जिलाध्यक्ष बापी गोस्वामी समेत संगठन के जिला एवं ब्लॉक कमिटी के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *