राजगंज में मनाई गई स्वामी प्रणवानंद महाराज की 126वीं जयंती

राजगंज, 29 जनवरी (नि.सं.)। राजगंज में स्वामी प्रणवानंद महाराज की 126वीं जयंती मनाई गई। आज राजगंज ब्लॉक के प्रणबानंद सेनिटारी शिक्षातयन में प्रणवानंद महाराज की 126वीं जयंती मनाई गई।


इस शिक्षातयन के विरिष्ठ शिक्षाविदों और छात्रों कोे लेकर स्वामी प्रणबानंद के सिद्धांतों और आदर्शों पर चर्चा करके प्रणवानंद महाराज की जयंती मनाई गई। इस संबंध में स्वामी अतिशानंद ने कहा कि आज का दिन शुभ है।

भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद महाराज की 126वीं जयंती मनाई जा रही है। विभिन्न शिक्षाविदों और विभिन्न खेमों से कई लोग स्वामी प्रणबानंद महाराज को श्रद्धांजलि देने के लिये पहुंचे है। वर्ष 2021 में माध्यमिक पास करने वालों विद्याथियों को सम्मानित किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *