राजगंज,22 मार्च (नि.सं.)। राजगंज में एक नाबालिग का फंदे से लटकता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। यह घटना राजगंज ब्लॉक के सन्न्यासीकाटा ग्राम पंचायत अंतर्गत भुदूगछ की है। मृतक का नाम याकूब अली (17) है।
मृतक के परिवार के एकसदस्य अब्दुल कादेर कहा कि याकूब अली पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। आज परिवार के सदस्यों ने घर में याकूब का फंदे से लटकता शव देखा।इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची औ शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।