राजगंज में निर्माण के दो माह के अंदर ही टूटा करतोया नदी का बांध, इलाका वासियों ने काम की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

राजगंज,31 मई (नि.सं.)। राजगंज ब्लाॅक के सुखानी ग्राम पंचायत अंतर्गत सुभाषपल्ली इलाके में करतोया नदी पर बना बांध दो महीने के भीतर टूट गया। इलाके के निवासियों ने काम की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे है।

बताया गया है कि राजगंज बाजार संलग्न सुभाषपल्ली इलाके में करतोया नदी के कटाव को रोकने के लिए लंबे समय से बांध की मांग की जा रही थी। लोगों को मांग को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग की ओर से व ग्राम पंचायत प्रबंधन की पहल पर करीब दो महीने पहले 500 मीटर बांध का निर्माण किया गया था।

इस बांध के निर्माण में 1 करोड़ 34 लाख रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन दो महीने के भीतर ही बांध टूटने से काम की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि बांध को बने हुए दो महीने भी नहीं हुआ है। बारिश से पहले ही बांध टूट गया। यह स्थिति ठीक से काम न करने के कारण हुई है।

स्थानीय लोगों ने मांग की कि जल्द से जल्द बांध की मरम्मत की जाए और बांध के निर्माण की भी जांच की जाए। ग्राम पंचायत की प्रधान संपा दत्त ने कहा कि मैं निवासियों से शिकायत मिलने के बाद बांध का जायजा लेने गयी थी। बांध टूट गया है। इसकी जानकारी सिंचाई विभाग को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelerbetvolemobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetkargabetperabet girişİmajbetholiganbetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes