राजगंज में सरकारी निर्देशों को मानकर मनायी गयी ईद

राजगंज, 25 मई (नि.सं. )। सरकारी निर्देशों को मान कर आज राजगंज में ईद मनायी गयी। ईद मुस्लिम समुदाय के विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में से एक है। महीनों भर के उपवास के बाद ईद एक विशेष दिन पर मनाई जाती है।


इस विशेष दिन पर मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में जाते हैं और नमाज अदा करते हैं। लेकिन इस साल कोरोना को देखते हुए सरकार ने एक साथ इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जामा मस्जिद में 7 से अधिक लोगों का इकठ्ठा होने पर रोक और सामाजिक दूरी को ध्यान में रखकर घर पर नमाज अदा करने करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन आज सरकारी दिशानिर्देशों के बाद भी राजगंज के विभिन्न स्थानों में ईद की नमाज अदा करते कई मुसलमानों को देखी गया।

मंतादारी जामा मस्जिद की ओर से सलमान हक ने कहा कि ईद मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए एक बड़ा धार्मिक त्योहार है। हर साल इस दिन हजारों लोग इकट्ठा होते हैं और नमाज अदा करते हैं। ईद के उपलक्ष्य में मेले का आयोजन किया जाता है। सभी बच्चे हर साल इस मेला का इतेजार करते है।लेकिन इस साल कोरोना वायरस को देखते हुए सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिये गये है। इस वर्ष ईद सरकार के निर्देशों के अनुसार मनाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *