राजगंज के वनबस्ती की महिलाएं पत्ते की थाली बनाकर स्वावलंबी बनने की कर रही है कोशिश

राजगंज,17 दिसंबर (नि.सं.)। राजगंज के वनबस्ती की महिलाएं साल पत्ते की थाली बनाकर खुद को आर्थिक रूप से स्वाबलंबी बनने की कोशिश कर रही है। राजगंज ब्लॉक अंतर्गत मंतादारी ग्राम पंचायत के बैकुंठपुर जंगल के ललिताबाड़ी गांव की महिलाएं दस-पंद्रह साल से जंगल से साल के पत्ते लाकर उससे थाली बनाकर बाजार में बेच रही हैं। उक्त गांव की करीब 25 महिलाएं साल के पत्तों की थाली बनाती हैं।

इस संबंध में निर्मला राय और मालती राय नामक दो महिलाओं ने कहा कि हम जंगल से साल के पत्ते लाते हैं। इसके बाद पत्ते को सिल कर उसे धूप में सुखाते है। बाद में थाली बनाते है। बाजार में साल पत्ते की थाली की अच्छी डिमांड है। लेकिन इस समय में ज्यादा पत्ते नहीं मिलते है। इस लिये हम ज्यादा साल पत्ते की थाली नहीं बना पा रहे है। साथ ही थोक व्यापारी साल पत्ते ले जाते है। वे प्रति माह लगभग 4-5 हजार रुपये कमाते हैं।

वहीं, समीन राय ने कहा मैं मोहल्ले की महिलाओं से सिला हुआ साल पत्ता लेकर आता हूं। इसके बाद मैं मशीन से थाली बनाकर सिलीगुड़ी में बेचता हूं। बाजार में इसकी अच्छी मांग है। खासकर पूजा, शादी और पिकनिक सीजन में साल पत्ते की थाली ज्यादा बिकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibommatbet girişmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes