राजगंज में युवक का फंदे से लटकता शव बरामद

राजगंज, 4 अप्रैल (नि.सं.)। राजगंज में एक युवक का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम दीपक राय (23) है। बताया गया है कि राजगंज के सुखानी ग्राम पंचायत अंतर्गत तेलीपाड़ा के निवासी उक्त युवक को सरस्वती पूजा में बाइक दुर्घटना में सिर में चोट लगी थी। इसके बाद उसके व्यवहार में बदलाव देखा गया।


रविवार को दीपक नदी की मछली खाना चाहता था। इस लिये उसकी मां मछली लेने बाजार गई थी। करीब आधे घंटे बाद उसकी मां घर लौटी तो देखा कि वह फंदे से लटकता हुआ है। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *