राजगंज में व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद

राजगंज,4 मार्च(नि.सं.)। राजगंज में एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद होने की घटना से सनसनी फैल गयी। मृतक का नाम फूलचंद उरांव (48) है। वह राजगंज ब्लॉक के माझियाली ग्राम पंचायत अंतर्गत खुदीभिटा इलाके का रहने वाला था। बताया गया है कि रविवार को वह समारोह में गया था। वहां से वह घर आकर सोने चला गया था। काफी देर बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार वाले उसके कमरे में गए।


जिसके बाद उसे फंदे से लटकता देखा। इसके बाद उसे बरामद कर राजगंज ग्रामीण अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि उसने ऐसी घटना क्यों अंजाम दी। आज सुबह राजगंज थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *