राजगंज पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

राजगंज, 30 अप्रैल (नि.सं.)। कोरोना अवधि के दौरान रक्त की किल्लत को दूर करने के लिये राजगंज पुलिस ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। आज राजगंज थाना परिसर में उक्त रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

इस रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारी सहित सिविक वालंटियर ने रक्तदान किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोरोना के प्रकोप के कारण विभिन्न अस्पतालों में रक्त की किल्लत देखी जा रही है।

इसी को ध्यान में रखते हुए उक्त रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैै। आज पुलिस अधिकारी, पुलिस कर्मी और सिविक वालंटियर रक्तदान किया है। लगभग 50 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य है। संग्रहित रक्त को जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जमा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwindeneme bonusu veren sitelerligobetmatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetJojobetzenbetPerabetperabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes