राजगंज में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल

राजगंज,16 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के राजगंज के करतोआ इलाके में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के नाम विशाल राय(18) और शिवक राय (22) हैं। विशाल फूलबाड़ी के कंचन बाड़ी और शिवक चैंगराबंधा का निवासी बताया जा रहा है।


बताया गया है कि मंगलवार दोपहर को दो दोस्त करतोया इलाके में बाइक से सड़क पार कर रहे थे। तभी जलपाईगुड़ी की ओर से तेज गति से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें बरामद कर फूलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि, घातक वाहन मौका देख फरार हो गया। राजगंज पुलिस मौ पूरी घटना की जांच शुरू कर दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *