राजगंज में बन रहा सेफ हाउस, तैयारियां जोरों पर

राजगंज, 30 अप्रैल (नि.सं.)। राजगंज में सेफ हाउस बनाया जा रहा है। सेफ हाउस बनाने का काम जोरों शोरों से चल रहा है। बताया गया है कि राजगंज ब्लॉक के आमबाड़ी फालाकाटा औद्योगिक क्षेत्र के अंदर एक कर्मतीर्थ है। उस कर्मतीर्थ में सेफ हाउस बनाने का काम चल रहा है।


ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस सेफ हाउस में 28 कमरे हैं। यहां कुल 50 मरीजों का रहने की व्यवस्थाा की गयी है। जहां महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग विभाग बनाए गए हैं। अगले कुछ दिनों में उक्त सेफ हाउस चालू किया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *