राजगंज पुलिस ने तस्करी से पहले पत्थरों से लदे ट्रक को किया जब्त, एक गिरफ्तार

राजगंज,17 जनवरी (नि.सं.)। राजगंज पुलिस ने तस्करी से पहले पत्थरों से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम साधिन शेख (40)है। उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज का निवासी है।


बताया गया है कि पुलिस ने रविवार रात को सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के फाटापुकुर इलाके में पत्थरों से लदे उक्त ट्रक को जब्त किया। पत्थर का कोई वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदानत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *