राजगंज,4 अगस्त (नि.सं.)। राजगंज में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम जमशेद अली (35) है। वह राजगंज ब्लॉक के सुखानी ग्राम पंचायत अंतर्गत दुंदीपाड़ा इलाके का निवासी था। बताया गया है कि बुधवार शाम को बारिश में घर के पास लगे पाट के खेत देख वह घर लौट रहा था।
तभी एक केले के पेड़ पर आकशीय बिजली गिरा, जिससे उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने फौरन उसे बरामद कर फूलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में मातम छा गया है।