राजगंज के बंधुनगर में दुकान का टिन की छत काटकर चोरी, व्यवसायियों ने पुलिस गश्त की मांग

राजगंज, 25 जून (नि.सं.)। राजगंज के बंधुनगर इलाके में दुकान का टीन काटकर चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। मालूम हो कि यह घटना सोमवार देर रात एक बाइक गैरेज में घटी है। गैराज से बाइक के पार्ट्स खोलने के उपकरण सहित कई सामान चोरी हो गए है।
इस संबंध में दुकान के कर्मचारी प्रोसेनजीत मंडल ने कहा कि आज सुबह दुकान खोला तो देखा कि दुकान की टिन की छत कटी हुई है। दुकान में बाइक खोलने के लिए रखे कई महंगे उपकरण चोरी हो गए है। वहीं, इसके साथ दुकान से अन्य सामान भी गायब है। कुल मिलाकर करीब 60 हजार रुपये के सामान की चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि बंधुनगर में कभी-कभी चोरी होती रहती है। जिस वजह से व्यवसायियों ने इलाके में पुलिस गश्त की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes