राजगंज के मगराडांगी में व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद   

राजगंज, 24 अगस्त  (नि.सं.)। राजगंज ब्लॉक के मगराडांगी इलाके से एक व्यक्ति का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी। मृत व्यक्ति का नाम बबलू राय (33) है। वह उक्त इलाके का ही निवासी था। मंगलवार देर रात घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से बबलू का फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बीती रात बबलू बाइक लेकर घर से निकला था। काफी रात होने के बाद भी वह घर नहीं लौटा। जब रात को अलग-अलग जगहों पर तलाशी ली गयी तो उसका शव घर के पास एक पेड़ से लटका मिला। आखिर बबलू ने यह रास्ता क्यों चुना परिवार समझ नहीं पा रहे है। इधर, घटनास्थल पर पहुंची राजगंज थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *