राजगंज में भाजपा पंचायत सदस्य सहित 200 परिवार भाजपा छोड़कर तृणमूल में शामिल

राजगंज,  2 सितंबर (नि.सं.)। भाजपा पंचायत सदस्य सहित 200 परिवार भाजपा को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से पानीकोरी अंचल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां राजगंज विधायक खगेश्वर राय के हाथ से पार्टी का झडा थाम कर पानीकोरी ग्राम पंचायत के दस नंबर बूथ के भाजपा पंचायत सदस्य दीपक मंडल तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। इसके साथ ही करीब 200 परिवार भी भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए।
कार्यक्रम में जलपाईगुड़ी जिला परिषद के सभाधिपति उत्तरा बर्मन, तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आइएनटीटीयूसी जिलाध्यक्ष राजेश लाकड़ा, पश्चिम बंगाल नमशूद्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मुकुल बैराग्य, राजगंज ब्लॉक अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी सहित अन्य लोग मौजूद थे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *