राजगंज में सौतेली मां की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार

राजगंज, 22 अगस्त (नि.सं.)। पुलिस ने सौतेली मां की हत्या के आरोप में सौतेले बेटे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम संजीव बर्मन (19) है। मिली जानकारी के अनुसार 14 अगस्त को राजगंज के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के जलडुमुर पारा निवासी अनीता बर्मन (35) का शव बरामद किया गया था।


हालांकि, मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों को हत्या का संदेह हुआ। इसके बाद मृतक के परिवार के तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। इसी के बाद आमबारी चौकी पुलिस ने शनिवार को आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया।

आमबारी चौकी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपनी सौतेली मां की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *