राजगंज में शराब के खिलाफ प्रमिला वाहिनी और पुलिस का अभियान

राजगंज, 25 जनवरी (नि.सं.)। प्रमिला वाहिनी ने पुलिस के साथ मिलकर शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया। यह अभियान राजगंज ब्लॉक के मंतादारी ग्राम पंचायत के शिमुलगुड़ी इलाके में चलाई गई। दरअसल, शिमुलगुड़ी इलाके के कुछ घरों में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सुचना प्रमिला वाहिनी को मिल रही थी। इसी सुचना पर प्रमिला वाहिनी पुलिस के साथ उस इलाके में गुरुवार दोपहर को पहुंच गई। प्रमिला वाहिनी की करीब सौ महिलाओं ने भोरेर आलो थाने के साथ इलाके के विभिन्न घरों में छापेमारी की। हालाकिं, इस दौरान कोई भी मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ। स्थानीय महिलाओं की शिकायत है कि इलाके के विभिन्न घरों में काफी समय से शराब बेची जा रही है। उस शराब के सेवन से लगातार अशांति फैल रही है। छोटे बच्चे भी शराब के आदी हो रहे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *