राजगंज में दो पड़ोसियों के विवाद में एक की मौत, एक गिरफ्तार 

राजगंज, 20 सितंबर (नि.सं.)। दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान कालू घोष (55) के रूप में हुई है। घटना राजगंज के फूलबाड़ी 2 नंबर ग्राम पंचायत के पूर्व धनतला की है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर कालू घोष की पत्नी उर्मिला घोष पड़ोसी के घर से चावल का मार लेकर अपने घर जा रही थी।

इस दौरान सड़क पार करते समय अपने भतीजे को महिला ने किसी बात को लेकर डांटा। डांटते देख मोहल्ले के एक युवक मनीष रजक ने इसका विरोध किया। तभी मार मनीष रजक के ऊपर गिर गया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान मनीष रजक ने महिला की पति कालू घोष को धक्का मार दिया। जिससे वे जमीन पर गिर गया। इसके बाद आनन – फानन में कालू घोष को उठाकर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने कालू घोष मृत घोषित कर दिया।

इधर, स्थानीय पंचायत सदस्य खगेंद्रनाथ राय ने कहा कि कालू घोष की मौत दो परिवारों के बीच हुए विवाद का नतीजा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं, घटना के बाद एनजेपी थाने की पुलिस ने मनीष रजक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwingrandoperabetjokerbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetcasibomteosbet giriştipobetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet güncel girişcasibomsekabet girişmatadorbetsuperbetin girişonwinjojobetjojobet girişbetcio girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetiptv satın alcasinolevant girişcasibomjojobet1winbetgitromabetgameofbetgrandpashabetsekabetmatbetimajbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetcasibomgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelernesinecasinoŞans Casinocasibomjojobet Built with ❤︎ by appycodes