रात होते ही धुएं की चादर से ढक जा रहा शहर, समस्या में लोग

सिलीगुड़ी,18 मार्च (नि.सं.)। रात होते-होते सिलीगुड़ी शहर धुएं से ढंक जा रहा है। सिलीगुड़ी के लोग इस धुएं से परेशान हैं। धुएं से 8 से लेकर 80 साल के लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन हो रही है। प्रशासन इस बात को लेकर असमंजस में है कि यह धुआं कहां से आ रहा है। गत शुक्रवार की रात से ही सिलीगुड़ी शहर और आसपास के इलाके धुएं से ढक जा रहे हैं।


रविवार रात को धुएं के कारण लोगों को सड़कों पर चलना और घर में रहना मुश्किल हो गया था। सोमवार की सुबह भी धुएं का असर देखा गया। आज पता चला कि बैकंठपुर डिवीजन के डाबग्राम और सारुगाड़ा रेंज के अंतर्गत जंगल के विभिन्न इलाकों में कुछ अज्ञात लोग आग लगा कर फरार हो जा रहे है। जिससे जंगल में पेड़ों की क्षति से लेकर जानवरों और आम लोगों को समस्या हो रही है। वन विभाग इन अज्ञात लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

बैकंठपुर डिवीजन के डाबग्राम रेंज के रेंजर श्यामाप्रसाद चाकलादार ने कहा कि पिछले साल भी दो लोगों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया था। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। जो लोग यह काम कर रहे हैं उनकी तलाश जारी है। साथ ही जिन जगहों पर आग लगाई जा रही है। वहां जल्द से जल्द जाकर आग बुझाई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *