राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर टायर जलाकर प्रदर्शन करने के दौरान भाजपा-तृणमूल के बीच झड़प, पुलिस ने दो भाजपा कार्यकर्ता को लिया हिरासत में

सिलीगुड़ी, 28 फरवरी (नि.सं.)। राज्य के 108 नगर पालिकाओं में कल चुनाव संपन्न हुआ है। चुनाव संपन्न होने के बाद ही भाजपा की तरफ से 12 घंटे बंद का आवाहन कर दिया गया था। भाजपा की तरफ से आरोप लगाया गया था कि नगर निगम चुनाव में सत्ताधारी पार्टी ने गड़बड़ी की है। इसी को लेकर हुए भाजपा 12 घंटे बंद का आवाहन को सफल बनाने में लगे है।


आज सुबह से सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर बंद के समर्थन में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान दिन बढ़ने के साथ-साथ राजनीतिक पाड़ा भी बढ़ने लगा। आज दोपहर को 43 नंबर वार्ड के शहीद नगर संलग्न एनएच 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंद के समर्थन में प्रदर्शन शुरू किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंद को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर टायर जलाकर घंटों तक प्रदर्शन कर रहे थे। लंबे समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहने के कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।

दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही भक्ति नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की। वहीं, इसकी खबर मिलते ही तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेता भी मौके पर पहुंचे।


इस दौरान भाजपा के इस प्रदर्शन को लेकर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हो गई। आरोप है कि भाजपा के इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा और तृणमूल के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट भी हुई। इधर पुलिस ने मौका से भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *