राज्य सरकार भाजपा को हीरो बनाने की कोशिश कर रही है : अशोक भट्टाचार्य

सिलीगुड़ी, 18 सितंबर (नि.सं.)। राज्य सरकार जानबूझकर भाजपा के राजनीतिक गतिविधियों को रोककर भाजपा को हीरो बनाने की कोशिश कर रही है।वास्तव में भाजपा एक जीरो पार्टी है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिलीगुड़ी विधायक तथा प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने ऐसे ही कटाक्ष किया।


ज्ञात हो कि आज भाजपा ने विभिन्न मांगों के समर्थन में सिलीगुड़ी में एक रैली निकालने का आह्वान किया था।हालांकि, बीच में ही पुलसि ने रैली को रोक दिया। रैली को रोकने के लिए विनस मोड़ पर काफी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी।

अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि आज सुबह से शहर केविभिन्न सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के कारण आम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। राज्य सरकार जानबूझकर भाजपा के राजनीतिक गतिविधियों को रोककर भाजपा को हीरो बनाने की कोशिश कर रही है। वास्तव में भाजपा एक जीरो पार्टी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *