राज्य टॉप 6 पुलिस स्टेशन की लिस्ट आई, सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थाना भी शामिल

सिलीगुड़ी,17 दिसंबर (नि.सं.)। राज्य में सबसे बेस्ट पुलिस स्टेशन कौन से हैं, इसकी एक लिस्ट सामने आई है। इसमें टॉप 6 पुलिस स्टेशन शामिल हैं। इनमें से एक पुलिस थाना सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन का प्रधान नगर भी है।


आज बेस्ट थाना चुनने के लिए पुलिस के 5 वरिष्ठ अधिकारियों की टीम प्रधान नगर थाना के मुआयना के लिए पहुंचे। इस दौरान एडीजी ट्रेनिंग देबाशीष राय, आईजी एपी अशोक प्रसाद, डीआईजी नीलू शेर्पा चक्रवर्ती, आईपीएस अमित सिंह के साथ-साथ सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा उपस्थित थे।

इधर, अधिकारियों के दलों ने प्रधान नगर थाना के मुआयना के दौरान लॉयन आर्डर, पुलिस और पब्लिक रिलेशन, क्राइम रेट के साथ विभिन्न विषयों पर प्रधान नगर थाना के अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने थाने से पिछले एक साल का पूरा ब्योरा लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *