राजकन्या ग्रुप के तत्वावधान में प्रदर्शनी का आयोजन

सिलीगुड़ी, 13 मार्च (नि.सं.)। राजकन्या ग्रुप के तत्वावधान में सूर्यनगर फ्रेंड्स यूनियन क्लब में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में शहर के विभिन्न जगहों की महिलाओं ने विभिन्न हेंडमेड वस्तुओं लेकर पहुंची है। यह प्रदर्शनी 12 मार्च से शुरू हुई जो 14 मार्च तक चलेगी।


राजकन्या ग्रुप के सदस्यों में बोनी साहा, मोनालिसा दे सरकार, द्विपनबिता दे हैं।उन्होंने कहा कि यह दूसरी बार है जब उन्होंने इस प्रदर्शनी का आयोजन किया है। इस बार के प्रदर्शनी में 32 स्टाल लगाये गये है। उन्होंने कहा कि वे लोग आने वालों दिनों में भी ऐसी प्रदर्शनियों का आयोजन करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *