राजनीतिक संघर्ष के कारण दिनहाटा के भेटागुड़ी इलाके में दिखा तनाव

कूचबिहार,15 मार्च (नि.सं.)। राजनीतिक संघर्ष के कारण एक बार फिर दिनहाटा के भेटागुड़ी इलाके में तनाव का माहौल देखा गया है। एक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता को मारने-पीटने, कई कार्यकर्ताओं घरों में तोड़फोड़ करने और बमबारी करने का आरोप भाजपा के खिलाफ उठे है।

हालांकि, भाजपा ने सभी आरोपों से इंकार किया है।तृणमूल कांग्रेस की ओर से आरोप लगाते हुए कहा गया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में निशीथ प्रमाणिक के नाम की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल रात एक तृणमूल कार्यकर्ता को मारा-पीटा। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ और बमबारी भी की।दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही दिनहाटा पुलिस मौके पर पहुंची और बम को बरामद कर किया। पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

ज्ञात हो कि उदयन गुह 2021 के विधानसभा चुनाव में दिनहाटा विधानसभा में तृणमूल के लिए लड़ रहे हैं।दूसरी तरफ, भाजपा के नामित उम्मीदवार निशीथ प्रमाणिक हैं। इस लिये विशिष्ट लोगों को लगता है कि इस बार दिनहाटा विधानसभा में भीषण चुनाव संग्राम होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes