राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल, 9 मंत्रियों ने ली शपथ

न्यूज डेस्क। ममता मंत्रिपरिषद के नए नौ मंत्रियों को बुधवार राजभवन में प्रभारी राज्यपाल ला गणेशन ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।


विधायक बाबुल सुप्रियो, प्रदीप मजूमदार, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा और स्नेहाशीष चक्रवर्ती को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि बीरबाहा हासदा और विप्लव राय चौधरी को (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

राज्यमंत्री के तौर पर ताजमुल हुसैन और सत्यजीत बर्मन ने शपथ ली है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा वाममोर्चा के चेयरमैन विमान बसु भी उपस्थित थे।


 
दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर प्रेस वार्ता किया था। ममता केबिनेट के दो मंत्रियों का निधन, पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद 11 दफ्तर मुख्यमंत्री के पास था। जिसके बाद राज्य सरकार ने कैबिनेट में फेरबदल का फैसला किया। ममता केबिनेट ने  आठ नए चेहरे को शामिल किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *