राज्य सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 27 मार्च (नि.सं.)। राज्य सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमिटी ने सिलीगुड़ी महकमाशासक के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया है। भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमिटी के सदस्यों ने आज सिलीगुड़ी महकमाशासक के कार्यालय के समक्ष प्लैकार्ड लेकर विरोध प्रदर्शन किया।


इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए। साथ ही 9 सूत्री मांगों के समर्थन में सिलीगुड़ी महकमाशासक को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमिटी के अध्यक्ष आनंदमय बर्मन, सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष, फांसीदेवा के विधायक दुर्गा मुर्मू समेत अन्य नेता मौजूद थे।

इस संबंध में आनंदमय बर्मन ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन आज से पूरे राज्य में जारी रहेगा। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना होगा। आज इस मांग में हम विरोध प्रदर्शन कर रहे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *