रक्त की कमी से जूझ रही महिला की मदद के लिए सामने आये भाजपा नेता

खोरीबाड़ी, 25 जुलाई (नि.सं.)। खोरीबाड़ी ब्लॉक अंतर्गत पश्चिम पाटाराम जोत निवासी अंजलि बर्मन उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाजरत है और उसे इस समय रक्त की आवश्यकता है। इधर, इसकी खबर मिलते ही आज रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय कुमार मंडल व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुलाता सरकार रक्तदान करने अस्पताल पहुंचे।


इस संबंध में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया अंजलि बर्मन पिछले तीन चार दिनों से उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाजरत हैं। इसी दौरान उन्हें खबर मिली कि उसे खून की जरूरत है।

जिसके बाद आज उन्होंने मेडिकल में जाकर रक्तदान किया। साथ ही इलाजरत महिला के परिजनों को हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में हरसंभव भाजपा कार्यकर्ता जनताओ के साथ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *