थैलेसीमिया एवं रक्तदान के प्रति जागरूकता फैला रहे भारत संघ के सदस्य पहुंचे विधाननगर

विधाननगर, 10 जनवरी (नि.सं.)। भारत संघ के सदस्य थैलेसीमिया एवं रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मोटर साइकिल यात्रा कर बनगांव से जलपाईगुड़ी के टोटोपाड़ा तक का सफर तय कर रहे हैं। इसी क्रम में आज भारत संघ के सदस्य मोटर साइकिल से जलपाईगुड़ी के टोटोपाड़ा के रास्ते विधाननगर पहुंचे।


यहां विधाननगर वेलफेयर की तरफ से सितम पाल और राजू दास ने विधाननगर के बहुचर्चित फल अनारस देकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, विधाननगर पुलिस ने भी भारत संघ के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही विधाननगर में भारत संघ के सदस्यों ने लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया एवं थैलेसीमिया के प्रति जागरूक किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *