रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अंतर्गत विभिन्न इलाकों में प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू ने किया चुनाव प्रचार

खोरीबाड़ी, 22 मार्च (नि.सं.)।फांसीदेवा खोरीबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू आज रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अंतर्गत विभिन्न स्थानों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान के तहत चुनाव प्रचार किए। दुर्गा मुर्मू को पहुंचने पर रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दिया गया।


रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल के क्वार्टर, पानीटंकी, बतासी आदि स्थानों में जनसंपर्क किया गया। इस अवसर पर प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू के साथ नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश देवनाथ, मंडल अध्यक्ष भोला नाथ सिद्धा, विश्वंभर प्रसाद, तापस मांझी, मनीषा सरकार, तरुण कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू ने बताया क्षेत्रों में लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। मौजूदा राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के कारण परिवर्तन तय है। भारी मतों से जीत निश्चित है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *