सिलीगुड़ी में पति की संदिग्ध मौत मामले में पत्नी गिरफ्तार, मां ने लगाया हत्या का आरोप 

सिलीगुड़ी, 24 जून (नि.सं.)। संदिग्ध परिस्थितियों में पति की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह मामला प्रधान नगर थाना क्षेत्र के ढकनीकाटा इलाके का है, जहां 20 जून को कृष्णेंदु सरकार उर्फ गुड्डू का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला था।

प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन मृतक की मां ने इस पर सवाल उठाते हुए बहू के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे के शरीर पर चोट के निशान थे और उसकी मौत सामान्य नहीं है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और पर्याप्त संदेह के चलते मृतक की पत्नी सोमा सरकार (31) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई साजिश। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes