रास चक्र घूमाकर कूचबिहार के रास उत्सव का जिलाशासक अरविंद कुमार मीणा ने किया उद्घाटन

कूचबिहार,27 नवंबर (नि.सं.)। शाही परंपरा का पालन करते हुए कूचबिहार का ऐतिहासिक मदनमोहन रास उत्सव शुरू हुआ है। कूचबिहार के जिलाशासक तथा देवत्र ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष अरविंद कुमार मीणा ने रविवार रात 8 बजकर 50 मिनट पर मदनमोहन मंदिर में ऐतिहासिक रास चक्र घूमाकर उत्सव की शुरुआत की। इससे पहले मदनमोहन मंदिर में विशेष पूजा की गई।

जिलाशासक ने शाही परंपरा का पालन करते हुए पूरे दिन उपवास कर विशेष पूजा में बैठे थे। जिलाशासक द्वारा रास चक्र घुमाने के बाद उत्सव के उद्घाटन के बाद मदनमोहन का गेट आम लोगों के लिए खोल दिया गया। गेट खुलते ही रास चक्र घूमाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 200 साल से भी अधिक पुराना कूचबिहार के रास उत्सव में लाखों लोग जुटते हैं।

कूचबिहार जिले के अलावा असम, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश समेत विभिन्न जगहों से लोग आते हैं। मदनमोहन ठाकुरबाड़ी परिसर में हर दिन धार्मिक कीर्तन होता है। कूचबिहार के महाराजाओं द्वारा शुरू किए गए इस रास उत्सव में वर्तमान में कूचबिहार के जिलाशासक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस वर्ष भी उन्होंने शाही परंपरा का पालन करते हुए रास चक्र घुमाकर उत्सव की शुरुआत की।महाराजाओं के समय से आयोजित होने वाले रास मेले के प्रति लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetbetvolemobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetjojobetcasinowontipobetbets10 girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet girişcasibomgrandpashabet girişmatbet girişVDCasinoonwincasibom girişcasibom girişbetcio girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinoromabetcasibomjojobetgrandpashabetmatbetsekabetjojobetbetciosekabetjojobetmarsbahisimajbetgrandpashabetholiganbetholiganbetgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerpalacebetŞans Casinocasibomjojobet betcioazhar-itay.com grandpashabetgrandpashabetpusulabet Built with ❤︎ by appycodes