राष्ट्रपति पद की रेस में आगे चल रही द्रौपदी मुर्मू, जश्न का माहौल

राजगंज,21 जुलाई (नि.सं.)। अब से कुछ देर बाद साफ हो जाएगा कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा। ये लड़ाई एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच है। फिलहाल एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए आगे चल रही हैं।


वहीं, अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले आज राजगंज ब्लॉक के शिकारपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत चौधुरानी मंदिर के सामने शिकारपुर चाय बागान की महिलाओं जश्न मनाती नजर आ रही है। आदिवासी समुदाय की महिलाओं ने धामसा-मदल की ताल पर नृत्य किया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.