अर्धसैनिक बल द्वारा सिलीगुड़ी में सुबह से चलाया गया गश्ती अभियान

सिलीगुड़ी 1 मार्च (नि.सं.)। विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद शनिवार को अर्धसैनिक वाहिनी सिलीगुड़ी पहुंच गयी है। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार सुबह से शहर के विभिन्न जगहों पर वाहिनी द्वारा रूट मार्च किया जा रहा है।

आज सुबह सिलीगुडी थाना इलाका अंतर्गत डांगीपाड़ा, बर्दवान रोड संलग्न इलाका, विवेकानंद रोड, खालपाड़ा, नयाबाजार इलाकों में अर्धसैनिक बलों ने गश्ती लगायी।सेना के जवानों और पुलिस कर्मियों ने इलाके के लोगों से भी बातचीत की।

सभी जगहों पर शातिपूर्वक मतदान हो इस लिये उक्त वाहिनी द्वारा गश्त की जा रही है।आने वालों दिनों मेें अर्धसैनिक बल शहर के विभिन्न हिस्सों में रूट मार्च करेंगे। फिलहाल, एक कंपनी अर्धसैनिक बल सिलीगुड़ी में पहुंची हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes