रेगुलेटेड मार्केट में दो गुटों के बीच संर्घष: तृणमूल पार्षद ने पापिया घोष को लेकर की विस्फोटक टिप्पणी

सिलीगुड़ी,10 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के रेगुलेटेड मार्केट में दो गुटों के बीच संर्घष को लेकर शुक्रवार को तनाव का माहौल देखा गया था। उस झड़प को लेकर सिलीगुड़ी के तृणमूल पार्षद दिलीप बर्मन ने विस्फोटक टिप्पणी की है।


उन्होंने जिला तृणमूल सभानेत्री पापिया घोष के खिलाफ आरोप लगाये है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि एक गुट ने पापिया घोष के मदद सें विवाद किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सभानेत्री उनकी टिप्पणियों पर कोई कार्रवाई करती हैं तो वह पार्षद का पद छोड़ देंगे।

सिलीगुड़ी के रेगुलेटेड मार्केट में श्याम यादव और उमाशंकर गुटों के बीच विवाद काफी समय से चल रहा है। दोनों पक्षों के श्रमिकों बीच-बीच में विवाद होते रहता है। शुक्रवार सुबह को भी दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई।


इसके बाद 46 नगर वार्ड के पार्षद दिलीप बर्मन रात में प्रधाननगर थाने गए। रात में पार्षद का पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया था। थाने से निकलने के बाद पार्षद ने कहा कि इससे पहले जिला सभानेत्री श्याम यादव से उनके घर पर चर्चा किया था। सभानेत्री की वजह से हो रही है। इसके लिए पार्षद पद न भी हो तो भी कोई समस्या नहीं है। लोग मेरे साथ हैं।

इधर, सभानेत्री पापिया घोष ने कहा कि इससे पहले भी विवाद हो चुका है। मेरे पास आए थे। सभानेत्री के पास आ सकते हैं। वह हमेशा पार्टी से खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने पहले भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे बात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *