रेगुलेटेड मार्केट में दो गुटों के बीच संघर्ष, दो घायल  

सिलीगुड़ी, 9 सितंबर (नि.सं.)। कच्चे मॉल की मंडी रेगुलेटेड मार्केट में पिछले कुछ समय से दो गुट अपना दबदबा बनाने के लिए आपस में भीड़ रहे है। आरोप है कि आज एक बार फिर उमाशंकर और श्याम यादव के गुट आपस में भीड़ गए। जिससे रेगुलेटेड मार्केट में तनाव का माहौल देखा गया। इस गुटियां संघर्ष में दो मजदूर के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है।


इधर, घटना की खबर मिलते ही प्रधान नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, घायल मजदूरों ने बताया कि आज सुबह वे लोग गद्दी में काम करने के लिए गये थे। उसी समय श्याम यादव के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए।

दूसरी तरफ, उमाशंकर गुट ने उसके लोगों पर श्याम यादव गुट द्वारा हमला करने का प्रतिवाद करते हुए आईएनटीटीयूसी बैनर तले प्रधान नगर थाना के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद श्याम यादव गुट के 31 लोगों के नाम पर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *