सिलीगुड़ी वार्ड नंबर 46 के निवासियों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग

सिलीगुड़ी,17 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 46 में लंबे समय से चली आ रही विभिन्न समस्याओं और नागरिक सेवाओं से जुड़ी मांगों को लेकर आज स्थानीय निवासियों ने एसडीओ के कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में खराब सड़कें, जल निकासी व्यवस्था की दयनीय स्थिति, पेयजल की समस्या, विभिन्न नागरिक सेवाओं में असुविधा और आम लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। वार्डवासियों की ओर से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। 

निवासियों का कहना है कि लंबे समय से इन समस्याओं के कारण लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इस दौरान वार्ड नंबर 46 के कई जागरूक नागरिक, समाजसेवी और आम लोग शामिल हुए। सभी ने क्षेत्र के विकास और आवश्यक नागरिक सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है। प्रशासन की ओर से मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes